Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले में चिन्हित छात्रावास/ : आश्रमों के 12 मास सुचारू संचालन हेतु बैठक ली गई

जावेद शीशगर

Tue, Apr 22, 2025

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले में चिन्हित छात्रावास/आश्रमों के 12 मास सुचारू संचालन हेतु बैठक ली गई

झाबुआ 22 अप्रैल, 2025। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, म.प्र. भोपाल के पत्र परिपालन में जिले में चिन्हित कुल 24 छात्रावासों/आश्रम शालाओं का 12 मास (1 मई से 30 जून 2025) संचालन किया जाना है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा छात्रावास/आश्रमों के सुचारू संचालन हेतु चिन्हित ग्रीष्मकालीन छात्रावास आश्रम शाला अधीक्षकों की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी।

जनजातीय क्षेत्रों में जनजातीय वर्ग के अनेक परिवार जीविकोपार्जन के लिए पलायन पर चले जाते है तथा जिनके परिवार में कमाउ सदस्य की कोरोना अथवा अन्य कारण से मृत्यु हुई है उनके बच्चों को ग्रीष्मकाल में छात्रावास आश्रम बंद होने के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रीष्मकालीन छात्रावास आश्रम का उद्येश्य जनजातीय क्षेत्रों में ऐसे जनजातीय परिवारों के बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश देना एवं पलायन से रोकना है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बैठक में ग्रीष्मकालीन छात्रावास आश्रम अधीक्षकों को शत प्रतिशत सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाने एवं सफल संचालन हेतु निर्देश दिए गए।

Tags :

Jhabua

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन