राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर जैन बोले- 40 वर्षों से : भारत को बलशाली एवं सशक्त देश बनाना हमारा लक्ष्य
जावेद शीशगर
Fri, Jun 6, 2025
जगदीश राठौर
जावरा:- भारतीय जैन संगठन एवं युवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर जैन ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान नीली कोठी स्थित पैलेस में विशेष मुलाकात के दौरान कहा कि भारत को बलशाली सशक्त देश बनाना हमारा 40 वर्षों से लक्ष्य है।
संगठन 12 राज्यों में कार्यरत है समाज सेवा एवं कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है । शादी में फिजूल खर्ची और शादी के पूर्व प्री - वेडिंग पर असहमति व्यक्त करते हुए आपने कहा कि हमारा संगठन वर - वधू सम्मेलन एवं वैवाहिक कार्यों में भी कम खर्च पर लगातार जन जागरण अभियान जारी रखें हुए हैं । राष्ट्रीय महामंत्री पंकज जैन ने कहा कि संगठन ने मध्य प्रदेश में जल संकट निवारण के लिए चार जिले 29 तहसील के अंतर्गत 32 गांव में 60 हजार ट्रैक्टर ट्राली से कुए बावड़ियों से गाद निकालकर 74 करोड़ लीटर एक्स्ट्रा पानी का संग्रहण किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन उज्जैन ने बताया की मध्य प्रदेश के हर गांव में बीजेएस के काम गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य है और महिला विंग एक्टिव है हर मां की चिंता बेटी को लेकर है मातृशक्ति अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई इस दिशा में भी संगठन अपना काम कर रहा है। मातृशक्ति को भी देश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए बेहतर सामान निर्माण में योगदान देना चाहिए । इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शेखर नाहर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन