Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

: पर्यावरण प्रेमी शिक्षक परिहार द्वारा पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया

जावेद शीशगर

Wed, Jan 22, 2025
­लोकेशन जवासिया कुमार   पर्यावरण प्रेमी शिक्षक परिहार द्वारा पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल जवासिया कुमार परिसर में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक देवी सिंह परिहार द्वारा स्टाफ के सहयोग से पौधारोपण किया गया एवं पौधा वितरण किया गया । [video width="1280" height="720" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250122-WA0023.mp4"][/video]   श्री परिहार द्वारा स्टाफ एवं विद्यार्थियों को मधु कामिनी अमरूद पीपल आम अशोक शीशम गूलर जामुन कनेर कबीट कचनार गुड़हल चांदनीआदि के पौधे भेंट किए गए। तथा विद्यालय परिसर में लगाये भी गये । पोधावितरण के पश्चात श्री परिहार ने उपस्थित बच्चों को पोधारोपण से होने वाले लाभों के बारे में बताया एवं उन्हे पौधो को उचित स्थान पर लगा कर उसकी देख रेख कर उसे वृक्ष का रूप देने का प्रण भी दिलवाया ।   इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार प्रजापति, शिक्षक श्री महेश चंद्र पाटीदार, श्री कैलाश चंद टिपानिया ,श्री गट्टू लाल नवरंग, राजेश्वरी बालोनिया,अंकित पटेल एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।   उल्लेखनीय है कि श्री परिहार द्वारा विद्यालय के अतिरिक्त समय में क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण का अभियान पिछले 26 वर्षों से चलाया जा रहा है। परिहार द्वारा अभी तक 48000 पौधे लगाए जा चुके हैं साथ ही अपने द्वारा लगाये गये पौधो की नियमित देखभाल भी जाती है जिसके फलस्वरूप उनके द्वारा लगाये गये पोधे आज वृक्षों का रूप लेकर लोगो को छाया, फल, लकड़ी आदि प्रदान कर रहे है। झाबुआ एमपी न्यूज़ के लिए संभाग ब्यूरो चीफ हफीज शाह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन