फैक्ट्री में गैस लीकेज, इंडस्ट्रीज एरिया में मची अफरा तफरी- : पुलिस महकमा मौके पर, मजदूरों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा अस्पताल-
जावेद शीशगर
Sat, Dec 6, 2025
फैक्ट्री में गैस लीकेज, इंडस्ट्रीज एरिया में मची अफरा तफरी-
पुलिस महकमा मौके पर, मजदूरों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा अस्पताल-
जावरा रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार शाम को गैस लीकेज हो गई। बताया जा रहा है कि पुराना गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मजदूर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्रीज एरिया की आसपास की सभी करीब 10 फैक्ट्रियों के मजदूरों की सुरक्षा की दृष्टि से छुट्टी कर दी गई है। यह फैक्ट्री किसी रतलाम निवासी खान साहब की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों का तो कहना है कि जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है वहां कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं है। प्रशासन मौके पर पंहुचा। रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है।
कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ के चलते नर्सिंग होम व सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 से वाजिद पठान की रिपोर्ट
Tags :
जावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन