मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है, : रिपोर्टर रमेश चंद्र धानिया
जावेद शीशगर
Wed, Jun 4, 2025
मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है,
Jhabua mp news 24
रिपोर्टर रमेश चंद्र धानिया
तलेंन नगर में बीते कई दिनों से मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। न तो दिन में और न ही रात में बिजली की कोई स्थिर व्यवस्था दिखाई दे रही है, जिससे न केवल घरों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि व्यापार भी ठप पड़ रहा है।दूसरी ओर, 11 केवी की बिजली लाइन के तार पेड़ों की डालियों से टकरा रहे हैं, जिससे पूर्व में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की लापरवाही जारी है, जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती है।
इस संदर्भ में जब विद्युत मंडल तलेन के जेई पवन सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया,
"हमारे द्वारा बिजली कटौती नहीं की जा रही है, बल्कि ठेकेदार द्वारा 33 केवी लाइन का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण विद्युत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ रहा है।"
Tags :
तलेंन नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन