Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

महाकाल की शाही सवारी में पहली बार शनिदेव महाराज का आगमन। : भूतों का हुआ आगमन श्रद्धालू हुए अचंभित

महाकाल की शाही सवारी में पहली बार शनिदेव महाराज का आगमन, अद्भुत झांकी में दिखे भूत-प्रेत

पेटलावद (झकनावदा), विशेष संवाददाता रविराज भाटी।

सावन माह के अंतिम सोमवार को झकनावदा स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार कर बाबा को अमरनाथ शिवलिंग स्वरूप में सजाया गया। इसके पश्चात परंपरानुसार महाकाल मित्र मंडल झकनावदा द्वारा भव्य शाही सवारी का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा महाकाल की पालकी नगर भ्रमण पर निकाली गई।

इस वर्ष की सवारी विशेष रही, क्योंकि पहली बार पालकी के साथ शनिदेव महाराज की झांकी भी शामिल की गई, जो नगरवासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी। झांकी में न्याय के देवता शनिदेव की सजीव मूर्ति नगरवासियों को यह संदेश दे रही थी कि आज भी सत्य और न्याय जीवित हैं।

सवारी में एक चमत्कारी दृश्य भी देखने को मिला — भूत-प्रेतों का प्रतीकात्मक आगमन, जिसे देखकर श्रद्धालु अचंभित रह गए। इस झांकी ने सबका ध्यान आकर्षित किया और धार्मिक मान्यताओं की झलक प्रस्तुत की।

भूतों का आगमन सब देखकर चकित रह गये।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा बाबा महाकाल और शनिदेव की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही, भक्तों ने चंद्रमौलेश्वर प्रभु की आराधना कर पूजा-पाठ किया।

इस आयोजन में पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिससे सवारी शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

रात्रि में पालकी मंदिर पहुंचने के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। ठीक रात्रि 12:00 बजे बाबा महाकाल की महाआरती हुई, जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने दर्शन और प्रसादी का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य माना।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष श्री अजय आगास ने मंच से समस्त मंडल सदस्यों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और भी प्रभावशाली आयोजन करने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन