Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

शासकीय विद्यालय के आसपास फैली गंदगी : बनी चिंता का विषय, जिम्मेदारों की अनदेखी जारी

जावेद शीशगर

Tue, Jul 22, 2025

शासकीय विद्यालय के आसपास फैली गंदगी बनी चिंता का विषय, जिम्मेदारों की अनदेखी जारी

सोयत कला।

नगर के पिड़ावा रोड स्थित सी.एम. राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोयतकलां के आसपास इन दिनों गंदगी और कचरे के ढेरों ने विकराल रूप ले लिया है। विद्यालय परिसर के चारों ओर फैला कचरा, नालियों की दुर्दशा और दुर्गंध ने विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है।

जहां एक ओर यह संस्थान शिक्षा का केंद्र है, वहीं दूसरी ओर आसपास का वातावरण छात्रों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। विद्यालय के मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर, नालियों में जमा गंदा पानी और नालियों से उठती दुर्गंध प्रतिदिन विद्यार्थियों को परेशान कर रही है। कहीं कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है तो कहीं पॉलीथिन, प्लास्टिक और गंदगी की परतों से रास्ता ढका पड़ा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि विद्यालय के आसपास न तो कचरा संग्रहण की कोई समुचित व्यवस्था है और न ही नगर परिषद द्वारा नियमित सफाई की जाती है। नालियों की मरम्मत वर्षों से लंबित है और साफ-सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

नगर परिषद की घोर लापरवाही के चलते शासकीय विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास यह स्थिति शासन की स्वच्छता योजनाओं को भी प्रश्नों के घेरे में खड़ा करती है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन गंदगी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जिससे बीमारियों की आशंका बनी रहती है।

जनता एवं अभिभावकों की ओर से यह मांग उठाई जा रही है कि नगर परिषद जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दे, क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे और विद्यालय के आसपास कचरा पात्र एवं नालियों की सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।

शिक्षा के मंदिरों के चारों ओर स्वच्छ वातावरण देना न सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

Tags :

सोयत कला