Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

डग पुरानी ग्राम पंचायत डग मे विगत कई वर्षों से : अन्नपूर्णा रसोई राजस्थान ग्रामीण

जावेद शीशगर

Tue, May 27, 2025

डग पुरानी ग्राम पंचायत डग मे विगत कई वर्षों से अन्नपूर्णा रसोई राजस्थान ग्रामीण

झालावाड़ चीफ ब्यूरो

डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

आजीविका विकास परिषद के अंतर्गत सी एल एफ द्वारा रसोई का संचालन कर रहा था।, क्षेत्र के गरीब तबला असहाय फेरी वाले भी 8 रुपये में भोजन कर राज्य सरकार को दुहाई दे रहे थे ,किंतु उनके अरमानों पर उस वक्त पहाड़ गिर गया, जब अन्नपूर्णा रसोई घर पर ताला लगा हुआ देखा, उनके सामने 2 जून वक्त की रोटी की उम्मीद लगा रखी थी वह एक दिव्य स्वप्न बन कर रह गई, दो-चार दिन तो वहां पर चक्कर लगाते रहे, दरवाजा पर ताला देखकर मायूस लौट जाते ,मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की ओर वह टकटकी लगाए बैठे हैं की कभी तो लहर उठेगी,

अन्नपूर्णा रसोई घर के क्लस्टर मैनेजर के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर रसोई को बंद किया गया है।

आपकों बता दें कि रसोई में 10-15 मंदबुद्धि, बेसहारा और दिव्यांग लोग, निशुल्क भोजन करते थे। बस स्टैंड पर काम करने वाले एक दिव्यांग मोहन ने बताया कि पहले वह 8 रुपये में भोजन कर लेते थे। अब उन्हें भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अन्नपूर्णा रसोई घर बंद होने पर शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश आनंद, बजरंग दल के सुदेर कुमावत काका ने रसोई घर चालू करवाने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया

रसोई बंद होने से चार परिवारों की आजीविका भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने रसोई को तुरंत शुरू करने की मांग की है। राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भूखा नहीं सोएगा, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नही कि गई

Tags :

झालावाड़

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन