विकास अधिकारी कंचन बोहरा ने : ग्राम पंचायत कोल्वी उर्फ मण्डी राजेन्द्रपुर का किया निरीक्षण
जावेद शीशगर
Tue, Apr 22, 2025
विकास अधिकारी कंचन बोहरा ने ग्राम पंचायत कोल्वी उर्फ मण्डी राजेन्द्रपुर का किया निरीक्षण
डग

विकास अधिकारी पंचायत समिति कंचन बोहरा ने कर्मचारियों की कार्यशैली को पखने के लिए औचक निरीक्ष ग्राम पंचायत चोमेला उर्फ राजेंद्रपुर मंडी के कार्य विधायक कोष, सांसद कोष, निजी आय, महॉत्मा गांधी नरेगा योजना आदि की पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। तथा निरीक्षण के दौरान पाई गयी कमियों की पुर्ति अन्दर 7 योम में कर रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करने हेतु पाबंद किया गया। वही ग्राम पंचायत भवन में आमजन की समस्याएं सुनी गयी तथा समस्याओं का शिघ्र निरस्तारण करने हेतु संबंधित कार्मिकों को पाबंद किया गया। साथ बीडीओ बोहरा ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मुख्य समस्या पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता / सहायक अभियंन्ता के साथ बातचीत कर शिघ्र ही उक्त समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया साथ ही बीडीओ बोहरा ने मौजूद महिलाओं से बातचीत कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की तथा कहा कि यदि किसी को किसी भी की कोई भी समस्या हो तो पंचायत में आवेदन करे यदि कोई समस्या का हल नही करता हैं तो मुझे अवगत कराएं ताकि आप योजनाओं से वंचित ना रहे साथ ही नरेगा स्थल पर पानी,दवाई,छाया आदि की व्यवस्थाओं के लिए पंचायत को पाबंद किया
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24चैनल
से रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम डग
Tags :
डग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन