Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

: बड़ी सोच के साथ किया हुआ छोटा कार्य भी बड़ा बन जाता है शर्मा

जावेद शीशगर

Tue, Aug 27, 2024
बड़ी सोच के साथ किया हुआ छोटा कार्य भी बड़ा बन जाता है...शर्मा   लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतरता बेहद जरूरी है। .............................. धार जिला ब्यूरो भगवान मुजाल्दा   बड़ी सोच के साथ किया हुआ छोटा कार्य भी बड़ा बन जाता है जबकि बड़ा कार्य यदि छोटी सोच के साथ किया जाए तो वह भी छोटा बन जाता है किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कार्य में निरंतर बेहद जरूरी है छोटी-छोटी सफलताओं से ही व्यक्ति बड़ी सफलता को अंगीकार करता है। भारत जेसे घनी आबादी वाले देश में बीमा व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। देश की अधिकांश जनता आज भी बीमा सुरक्षा से वंचित है। जन जन को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बात भारतीय जीवन बीमा निगम इंदौर मंडल के प्रबंधक विक्रय संजय शर्मा ने कुक्षी में आयोजित अभिकर्ता प्रशिक्षण एवम अभिनंदन समारोह में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर निगम गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को मंचासिन अथिति मनावर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आर के चौधरी,कुक्षी शाखा प्रबंधक रमेश सैते, वरिष्ठ अभिकर्ता हेमंत पांडे ने भी संबोधित किया। हीरालाल हम्मड़ एवम् मनीष भावसार द्वारा साफा बांधकर तथा विकास अधिकारी मोहन बर्फा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। शतकवीर अभिकर्ता श्रीमती किरण पारस बर्फ़ा,श्रीमती सीमा मीणा,श्रीमती नीतू अजय सेन,दर्शन परिहार अर्धश्तकवीर अभिकर्ता मोहित जायसवाल,कालुसिंह जामोद, कु कविता गाडरिया,मोहित सेप्टा,अरविंद चोयल,मिथुन मंडलोई को सपरिवार शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्वार्टर शतकवीर और उमंग क्लब सदस्य अभिकर्ताओं सहीत इस वर्ष के श्रेष्ठ अभिकर्ता दिनेश मंडलोई,जितेंद्र राठौड़,दिलीप सिसोदिया को भी शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय कामदार,पान्नालाल गेहलोत, सेवानिवृत्त अधिकारी श्याम सुंदर गुप्ता,कैलाश पवार,महेश पाटीदार, सौरव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजसेवी एवम् अभिकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सचिन पाटीदार मनावर द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन